2600 रूपए प्रति क्विंटल गेंहू खरीदी का निर्णय किसानों को बड़ा उपहार- दर्शन

भोपाल, 01 मार्च (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है।

श्री चौधरी भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के किसानों को बड़ा तोहफा देते हुए समर्थन मूल्य पर 2600 रूपए प्रति क्विंटल गेहूं खरीदने का निर्णय लिया है। इसको लेकर 2 मार्च को किसान मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री का मुख्यमंत्री निवास में अभिनंदन किया जाएगा।

श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) माध्यम के जरिए किसानों के खाते में राशि भेजकर योजना को धरातल पर उतारने का कार्य किया है। इस योजना का मध्यप्रदेश के 82 लाख किसानों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश के गेहूं के किसानों को नुकसान होने की स्थिति में दो हजार रूपए प्रति हेक्टेयर बोनस देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री द्वारा किसानों को लेकर लिए गए इस ऐतिहासिक निर्णय से प्रदेश के किसानों में खुशी की लहर है। मध्यप्रदेश भाजपा सरकार का यह निर्णय किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य करेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकारें कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने का कार्य किया है। हाल ही में प्रस्तुत केंद्रीय बजट में मध्यप्रदेश को एक लाख 11 हजार 661 करोड़ मिलने जा रहा है। इसके साथ ही 45 हजार करोड़ रूपए केंद्रीय योजनाओं के लिए मिलेंगे, इससे मध्यप्रदेश के अंतिम पंक्ति तक के व्यक्तियों के जीवन में खुशहाली आएगी।

 

 

Next Post

एक लाख 23 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले : साय

Sat Mar 1 , 2025
रायपुर 01 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को कहा कि विकसित और समृद्ध छत्तीसगढ़ को समर्पित हमारी नई उद्योग नीति लागू होने से अब तक राज्य सरकार को एक लाख 23 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं। श्री साय ने आज यहां […]

You May Like