नर्मदा नदी में निकली 10 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा, 6 साल की प्रज्ञा भी हुई शामिल

जबलपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को जबलपुर में मां नर्मदा का तट देशभक्ति के अनूठे रंग में रंगा। यहां लगभग 350 लोगों ने नर्मदा नदी में तैरते हुए 10 किलोमीटर की अखंड भारत संकल्प तिरंगा तैराकी यात्रा (जिलहरी घाट) गौरीघाट से तिलवाराघाट तक  निकाली। तैराकों ने जिलहरी घाट से तिलवारा घाट तक लंबी और चुनौतीपूर्ण यात्रा पूरी की। इस दौरान उन्होंने तिरंगा लहराते हुए अपनी देशभक्ति का परिचय दिया। इस यात्रा में हर उम्र के लोगों ने हिस्सा लिया। आयोजकों का कहना है कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के साथ यात्रा निकाली गई, जिसकी पहले से ही प्रैक्टिस की गई थी। सबसे खास बात यह रही कि 6 साल की प्रज्ञा भदौरिया भी इस यात्रा में शामिल हुईं। प्रज्ञा ने न सिर्फ तैरकर यह यात्रा पूरी की, बल्कि इतनी कम उम्र में ऐसा साहस दिखाकर सबको हैरान कर दिया। प्रज्ञा को लंबे समय से नर्मदा नदी में तैरने का अभ्यास कराया जा रहा था।

Next Post

वृहद वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत 

Thu Aug 14 , 2025
कुक्षी। नरेंद्र मोदी विचार मंच द्वारा गुरुवार को एक पेड़ मां के नाम वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ एसडीएम विशाल धाकड़ के मुख्य आतिथ्य में हुआ. सीएमओ मायाराम सोलंकी की अध्यक्षता व वरिष्ठ भाजपा नेता गोमाजी सेप्टा सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे. अतिथियों ने अभियान को पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व […]

You May Like