निशा रावल ने 2025 को मुश्किल भरा लेकिन ग्रेसफुल साल बताते हुए बेटे कविश के साथ इमोशनल पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, ‘मैं उन चीजों के लिए जगह बना रही थी जो सच में मायने रखती हैं।
एक्ट्रेस और मॉडल निशा रावल ने नए साल 2026 की शुरुआत पर सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत और भावुक पोस्ट साझा किया है। इमोशनल हीलिंग और हिम्मत से भरे साल 2025 को याद करते हुए निशा ने अपने बेटे कविश के साथ एक कैंडिड तस्वीर पोस्ट की।
इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई इस तस्वीर में मां-बेटे के हाथों का एक खास पल कैद है। तस्वीर में बेटे कविश के नाखूनों पर मल्टी-कलर नेल पॉलिश लगी हुई है, जबकि निशा के नाखूनों पर हल्के रंग का मैनीक्योर दिख रहा है।
