धुरंधर की बड़ी सफलता के बाद अक्षय खन्ना एक बार फिर चर्चा में हैं। दृश्यम 3 विवाद के बीच अब उन्होंने अपनी अगली फिल्म ‘महाकाली’ की शूटिंग शुरू कर दी है।
मौजूदा समय में बॉलीवुड में अगर कोई अभिनेता लगातार सुर्खियों में बना हुआ है, तो वह हैं अक्षय खन्ना। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर में रहमान डैकत के किरदार से उन्होंने ऐसा दमदार प्रदर्शन किया कि दर्शकों और क्रिटिक्स, दोनों ने जमकर तारीफ की। इस फिल्म के जरिए अक्षय ने यह साबित कर दिया कि उनका कमबैक सिर्फ मजबूत ही नहीं, बल्कि बेहद प्रभावशाली भी है।
हालांकि, धुरंधर की सफलता के बीच अक्षय खन्ना उस वक्त विवादों में आ गए, जब उन्होंने अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ को अचानक छोड़ दिया। इस फैसले ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी और सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर खूब चर्चा हुई।
