15 अगस्त को लेकर सुरक्षा अलर्ट, डॉग स्क्वॉड के साथ रेल्वे स्टेशन, जिला न्यायालय,कलेक्ट्रेट, बस स्टैंड का गहन निरीक्षण

(विनय असाटी)

दमोह। स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। इसी के तहत बुधवार रात पुलिस के आला अधिकारियों ने डॉग स्क्वॉड और एचएचएमडी के साथ शहर के महत्वपूर्ण स्थानों का गहन निरीक्षण किया।पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदोरिया के निर्देशन में सीएसपी एचआर पांडे और टीआई कोतवाली मनीष कुमार पुलिस बल के साथ निकले। टीम ने सबसे पहले रेल्वे स्टेशन परिसर में आरपीएफ जवानों के साथ जांच की। इसके बाद जिला न्यायालय, कलेक्ट्रेट और बस स्टैंड का भी निरीक्षण किया गया। डॉग स्क्वॉड ने संदिग्ध स्थानों की तलाशी ली और एचएचएमडी मशीन से सामान की जांच की गई।अधिकारियों ने सभी स्थानों पर 15 अगस्त तक विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।यह निरीक्षण पुलिस मुख्यालय भोपाल से आए आदेश के अनुसार किया गया है। संभावित सुरक्षा खतरों को देखते हुए जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई

Next Post

अमेरिकी सीनेटर ब्लुमेंथल ने यूएसएस अब्राहम लिंकन की रिकॉर्ड तैनाती पर चिंता जतायी

Thu Aug 13 , 2026
वाशिंगटन, 13 अगस्त (वार्ता) अमेरिकी सीनेटर रिचर्ड ब्लुमेंथल ने विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की लंबे समय से जारी तैनाती को लेकर चिंता जताते हुए कहा है कि इससे नौसैनिकों के स्वास्थ्य, अमेरिकी नौसेना की तैयारियों और भविष्य में किसी आपात स्थिति से निपटने की क्षमता पर असर पड़ सकता […]

You May Like