प्रेम विवाह के बाद पति की प्रताड़ना, तंग आकर पत्नी पहुँची थाने, मामला दर्ज

जबलपुर: हनुमानताल थाना अंतर्गत सिद्धबाबा रोड में प्रेम विवाह के बाद एक साल में पति दहेज के लिए पत्नि को प्रताड़ित करने लगा बल्कि दूसरी महिला के चक्कर में उसका दुश्मन बन बैठा है। बेवफाई से तंग आकर पत्नी ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया है।पुलिस ने बताया कि सिद्धबाबा रोड निवासी 35 वर्षीय श्रीमती एकता चौधरी ने 16 मई 2018 को भवानी चौक निवासी जितेंद्र चौधरी से प्रेम विवाह किया था।

शादी के शुरुआती दिनों में सब कुछ ठीक था, लेकिन महज एक साल के भीतर ही पति ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया। जितेंद्र अक्सर छोटी-छोटी घरेलू बातों और दहेज की मांग को लेकर एकता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। एकता ने अपनी शिकायत में बताया कि वर्ष 2022 में उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। उसे लगा कि शायद पिता बनने के बाद जितेंद्र के व्यवहार में बदलाव आएगा, लेकिन प्रताड़ना का सिलसिला और बढ़ गया।

पति आए दिन उनके साथ मारपीट करने लगा। हालात इतने बिगड़ गए कि एकता को मजबूरन अपने मायके में शरण लेनी पड़ी। पीड़िता ने बताया कि जितेंद्र का किसी अन्य लड़की के साथ संबंध है, जिसके चलते वह उसे और बच्चे को पूरी तरह नजरअंदाज करने लगा। उसने न केवल एकता और बेटे का खर्च देना बंद कर दिया, बल्कि उसके नाम पर एक लोन भी ले लिया, जिसकी किस्तें वह जमा नहीं कर रहा है। जब भी एकता अपने हक के पैसे मांगती, तो उसे बेरहमी से पीटा जाता है। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Next Post

बस में चढऩे के दौरान हादसा, महिला यात्री की मौत

Mon May 11 , 2026
सतना : भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए माएके आ रही विवाहिता बस स्टैण्ड में उस वक्त हादसे का शिकार हो गई जब वह बस पर चढऩे का प्रयास कर रही थी. चालक द्वारा अचानक तेज गति से चल देने के कारण महिला नीचे गिर गई और पहियों […]

You May Like