भारत-घाना मिलकर विकास और रणनीतिक स्वायत्तता की आवाज मजबूत करें: जयशंकर

भारत-घाना मिलकर विकास और रणनीतिक स्वायत्तता की आवाज मजबूत करें: जयशंकर

नयी दिल्ली , 08 अक्टूबर (वार्ता) विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने घाना के विदेश मंत्री सैमुअल ओकुडजेटो अब्लाक्वा से मुलाकात के बाद कहा कि भारत और घाना विकासशील देशों के रूप में साझेदार हैं और दोनों देशों को अपने अनुभव साझा कर सहयोग बढ़ाना चाहिए।

विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि विदेश मंत्री ने कहा कि दुनिया बहुध्रुवीयता और विविधता की ओर बढ़ रही है, ऐसे में दोनों देशों को स्वतंत्र फैसलों और रणनीतिक स्वायत्तता की आवाज मजबूत करनी चाहिए।

श्री जयशंकर ने कहा कि भारत और घाना के बीच कृषि अनुसंधान एवं प्रशिक्षण तथा जैव विविधता पर दो समझौते हुए हैं। दोनों देश दवा और स्वास्थ्य, खनन, रक्षा, रेलवे और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की विकास संबंधी चुनौतियां समान हैं, इसलिए अनुभव साझा करना स्वाभाविक है।

.....

Next Post

10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर होने वाले विरोध प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस सख्त, नागरिकों से शामिल न होने की अपील

Thu Oct 8 , 2026
नई दिल्ली, राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर आगामी 10 अक्टूबर को प्रस्तावित एक बड़े विरोध प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा एजेंसियों और दिल्ली पुलिस ने पूरी तरह से सख्ती बढ़ा दी है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के साथ-साथ विभिन्न वामपंथी और युवा संगठनों द्वारा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने […]

You May Like