शंघाई मास्टर्स : मुझे खुद पर भरोसा है कि मैं जीत सकता हूं: ज्वेरेव

शंघाई, 15 अक्टूबर (वार्ता) जर्मनी के स्टार टेनिस खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने गुरुवार को 2026 शंघाई मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनौर को 6-4, 6-4 से हराने के बाद कहा कि मुझे खुद पर भरोसा है कि मैं जीत सकता हूं।

ज्वेरेव इस जीत के साथ ही शंघाई मास्टर्स के सेमीफाइनल में पहुंच गये है। यह तीसरी बार है जब वह इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे है। 2019 के बाद यह उनका पहला सेमीफाइनल है।

मैच के बाद उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि इस साल मैं दबाव को अच्छे से संभाल पा रहा हूं। एक तरह से कहें तो, आप ज्यादा रिलैक्स्ड होकर खेलते हैं, लेकिन मैं इस बारे में उस तरह से नहीं सोचता। जब दुर्भाग्य से जैनिक (सिनर) ने घोषणा की कि वे इस साल के बाकी मैचों में नहीं खेलेंगे, तो मैं बाकी सभी से 4,000 अंक आगे हो गया। इसलिए मुझे खुद पर पूरा भरोसा है कि मैं जीतूंगा।”

जुलाई में विंबलडन जीतने के बाद से घुटने की चोट के कारण बाहर चल रहे सिनर ने अपना 2026 सीजन समय से पहले ही खत्म कर दिया है। इससे ज्वेरेव के लिए साल के अंत में नंबर 1 रैंकिंग हासिल करने का रास्ता साफ हो गया है।

 

Next Post

साली से संबंधों का विवाद बना हत्या की वजह

Thu Oct 15 , 2026
छिंदवाड़ा: तामिया थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, महिला रिश्तेदार से कथित संबंधों को लेकर उपजे विवाद में राजेश सलाम की हत्या की साजिश रची गई थी। आरोपियों ने पहले युवक के […]

You May Like

Play sound