भोपाल। आज स्वदेशी जागरण मंच की ओर से जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने एलन मस्क की स्टारलिंक कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और ‘स्टारलिंक को तोड़ दो, वंदे मातरम’ के नारे लगाए।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्टारलिंक एक डेटा मोबाइल कंपनी है जो सैटेलाइट टेक्नोलॉजी पर काम करती है। चूंकि भारत में ऐसी तकनीक पहले से उपलब्ध है, इसलिए देश हित में किसी भी विदेशी कंपनी को यहां अपनी सेवाएं शुरू करने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए।
हाथों में तख्तियां और पोस्टर लिए प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि अमेरिका और एलन मस्क जैसे लोगों पर पूरी तरह भरोसा नहीं किया जा सकता। अन्य देशों की तरह यह स्थिति भारत की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा बन सकती है।
संगठन ने सुरक्षा और विश्वसनीयता को शून्य बताते हुए भारत सरकार से मांग की है कि ऐसी कंपनियों को देश में एंट्री न दी जाए।
