जबलपुर: संजीवनी नगर थाना अंतर्गत गढा रोड स्वास्तिक ग्रैण्ड के सामने हुए सडक़ हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक मंगलवार की शाम मेडिकल कालेज से सूचना मिली कि उमेश पटेल 27 वर्ष निवासी ग्राम गोकला थाना बेलखेडा का 16 मई 26 की रात लगभग 11-30 बजे गढा रोड स्वास्तिक ग्रैण्ड के सामने सडक़ हादसे का शिकार हो गए थे जिन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
मंगलवार दोपहर लगभग 2-20 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
