उत्तर रेलवे ने जम्मू संभाग में फंसे यात्रियों के लिए विशेष ट्रेनें चलायी

जम्मू (वार्ता) उत्तर रेलवे ने बाढ़ प्रभावित जम्मू संभाग में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए गुरुवार को दो विशेष ट्रेनें चलायी।

रेलवे सूत्रों के मुताबिक विशेष ट्रेनें जम्मू संभाग में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और जिला प्रशासन के सहयोग से चलायी गयी , ताकि फंसे हुए यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा सके।

उन्होंने बताया कि पहली विशेष ट्रेन संख्या 02238 लगभग 1400 से 1500 यात्रियों को लेकर दोपहर 15:45 बजे जम्मू से बनारस के लिए रवाना हुई। नयी दिल्ली जाने वाली दूसरी विशेष ट्रेन, 1,500 से अधिक यात्रियों को लेकर शाम 16:40 बजे रवाना हुई।

जम्मू के वरिष्ठ मंडलवाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने बताया कि बाढ़ में फंसे यात्रियों के लिए रेल प्रशासन ने रेलगाड़ियां चलाने के साथ-साथ जम्मू, श्री माता वैष्णो देवी कटरा, पठानकोट कैंट, पठानकोट सिटी जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर उनके भोजन-पानी की व्यवस्था भी की। स्थानीय लोगों के सहयोग से कई स्थानों पर लंगर चलाए गए और ठहरने की उचित व्यवस्था की गयी।

यात्रियों ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में की गयी त्वरित और कुशल व्यवस्थाओं के लिए भारतीय रेलवे की गहरी सराहना और संतुष्टि व्यक्त की।

 

Next Post

राज्यपाल विधेयकों पर निर्णय नहीं दे सकते, केवल अदालतें ही समीक्षा कर सकती हैं : सिंघवी

Fri Aug 29 , 2025
नयी दिल्ली (वार्ता) तमिलनाडु सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने गुरुवार को उच्चतम न्यायालय की संविधान पीठ को बताया कि राज्यपाल को न्यायाधीश की तरह कार्य करने और विधेयकों की संवैधानिक वैधता की जाँच करने का कोई अधिकार नहीं है तथा यह केवल अदालतों का काम […]

You May Like

मनोरंजन