ग्रामीण संपर्क को सुदृढ़ करने के लिए मिजोरम में नयी सड़क निर्माण परियोजनाओं को मिली मंजूरी

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर (वार्ता) केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने मिजोरम में पीएमजीएसवाई-IV (बैच-1, वित्त वर्ष 2026-27) के तहत 509.54 कि.मी की 45 सड़क कार्यों को मंजूरी दी है। इन सड़कों के निर्माण पर 710.40 करोड़ रुपये की लागत आयेगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार मंत्रालय द्वारा स्वीकृति मिलने से राज्य की 48 बसावटों को पहली बार बारहमासी सड़क संपर्क मिलेगा।

सड़क संपर्क मिलने से इन बसावटों को आवश्यक सुविधाएं जैसे स्कूल, अस्पताल एवं ग्रामीण मंडियों तक पहुंच मिलेगी, जिससे वहां रहने वाले लोगों के सामाजिक और आर्थिक विकास में मदद मिलेगी। यह सरकार के विकसित भारत के लक्ष्य को भी पूरा करने में सहायक होगी। इन स्वीकृत कार्यों के अतिरिक्त पीएमजीएसवाई के अंतर्गत राज्य में 367 सड़क कार्यों (4,935 कि.मी.) एवं सात पुलों को पहले ही स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। इन कार्यों पर 3,412 करोड़ रुपये की लागत आयेगी।

.....

Next Post

विकास बहल की 'इकाई' से राघव जुयाल और कोमल पावस्कर का बीटीएस वीडियो वायरल

Sat Oct 31 , 2026
मुंबई, 31 अक्टूबर (वार्ता)फिल्म निर्देशक विकास बहल की आगामी फिल्म ‘इकाई’ की शूटिंग का बिहाइंड-द-सीन्स (बीटीएस ) वीडियो सोशल मीडिया पर लीक होने के बाद वायरल हो गया है। वीडियो में अभिनेता राघव जुयाल और इस फिल्म से हिंदी सिनेमा में पदार्पण करने जा रहीं कोमल पावस्कर नजर आ रही […]

You May Like