लूट के इरादे से किसान को मारा चाकू

जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत राय वेयर हाउस के पास लूट के इरादे से बदमाशों ने किसान पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक गुरूवार को किशन पटैल 58 वर्ष निवासी खजरी खिरिया वायपास के पास माढ़ोताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि खेत से घर जा रहा था, सुबह लगभग 8 बजे राय वेयर हाउस पुलिया के पास पहुॅचा तभी मोटर सायकल में 4 लडक़े आये और उसकी साईकिल रोक लिये, उससे पैसों की मांग करने लगे।

एक लडक़े ने उसके जेब में हाथ लगाया एवं 2 लडक़ों ने उसके साथ मारपीट करने लगे, एक लडक़े ने चाकू से हमलाकर वायें हाथ में चोट पहुॅचा दी, चारों जान से मारने की धमकी देते हुये मोटर सायकल से भाग गये।
मैं यहां का दादा हूं…कहते हुए गार्ड को पीटा
रांझी थाना अंतर्गत गोकलपुर में शांटू उर्फ सौरभ यादव एक घर में घुस गया ओर कहने लगा कि मैं यहां का दादा हूं, एक हजार रूपए की मांग करने लगा। मना करने पर गार्ड राकेश यादव 37 वर्षीय राकेश यादव के साथ मारपीट कर दी।

Next Post

तेजप्रताप बोले- अब षडयंत्र का पर्दाफाश

Fri Aug 22 , 2025
Bihar के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी हसती खेलती जिंदगी को 5 परिवार के लोगों ने तबाह कर दिया है। उन्होंन कहा कि उनके खिलाफ बहुत बड़ी साजिश रची गई। बिहार की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज होने वाली है। […]

You May Like