सारनी में ग्रीष्मकालीन खेल शिविर का शुभारंभ

सारनी। खिलाड़ियों को तराशने शुरू हुआ निशुल्क ग्रीष्मकालीन खेल शिविर, फुटबॉल ग्राउंड सारनी में उमड़े बच्चों में दिखा उत्साह।

खेल एवं युवक कल्याण विभाग बैतूल के मार्गदर्शन में हाईस्कूल फुटबॉल ग्राउंड सारनी में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी निशुल्क ग्रीष्मकालीन खेल शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का आयोजन उत्कल स्पोर्ट्स क्लब सारनी द्वारा किया जा रहा है। जिसमें नगर एवं आसपास के बच्चों और खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

शिविर के कोच प्रशिक्षक रंजीत डोंगरे एवं रामा पवार ने बताया कि शासन की खेल प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत कई वर्षों से इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो सहित विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। खिलाड़ियों को खेलों की तकनीकी बारीकियां, नियम, कौशल क्षमता एवं अनुशासन से जुड़ी विशेष जानकारी प्रदान की जाएगी, जिससे बच्चों का शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास हो सके।जिला खेल अधिकारी पूजा कुरील एवं घोड़ाडोंगरी ब्लॉक कोऑर्डिनेटर शैलेन्द्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 वर्ष से 25 वर्ष तक के खिलाड़ी एवं बच्चे इस निशुल्क ग्रीष्मकालीन खेल शिविर में ऑनलाइन पंजीयन कर सुबह एवं शाम के प्रशिक्षण सत्रों में भाग ले सकते हैं। पंजीयन की व्यवस्था हाईस्कूल फुटबॉल ग्राउंड सारनी में की गई है।आयोजकों ने नगरवासियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने बच्चों का पंजीयन कराकर उन्हें खेलों से जोड़ें, ताकि युवा पीढ़ी स्वस्थ, अनुशासित और खेल प्रतिभा के रूप में आगे बढ़ सके।

 

 

Next Post

ईपीएफ पेंशन निर्धारण के प्रस्ताव का कर्मचारी संघ ने किया विरोध

Sat May 9 , 2026
भोपाल। मंत्रालय सेवा अधिकारी/कर्मचारी संघ ने ईपीएफ पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन निर्धारण को पूरे सेवाकाल के औसत वेतन के आधार पर तय किए जाने के प्रस्तावित फार्मूले का कड़ा विरोध किया है। संघ के अध्यक्ष इंजी. सुधीर नायक ने इसे कर्मचारी विरोधी और अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा कि यह […]

You May Like