Bihar के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी हसती खेलती जिंदगी को 5 परिवार के लोगों ने तबाह कर दिया है। उन्होंन कहा कि उनके खिलाफ बहुत बड़ी साजिश रची गई।
बिहार की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज होने वाली है। आरजेडी के पूर्व नेता और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। तेज प्रताप का कहना है कि उनके खिलाफ षड्यंत्र रचने में परिवार के पांच लोगों का हाथ है, जिन्होंने उनके राजनीतिक और पारिवारिक जीवन को खत्म करने की साजिश की हुई है। उन्होंने दावा किया है कि ये लोग RSS और बीजेपी से पैसे लेकर उनकी छवि खराब कर रहे हैं। तेज प्रताप ने कहा कि वे अब इस पूरे मामले के लिए अदालत का रुख करेंगे।
तेजप्रताप यादव ने कहा इन पांच लोगों ने उनकी हंसी-खुशी वाली पूरी जिंन्दगी को तहस-नहस करने का काम किया है। उन्होंने कहा मेरी छवि को इन लोगों ने बर्बाद करने का काम किया है इनको मेरी जनता और युवाओं के बीच में लोकप्रियता हजम नहीं हो रही और इससे बौखलाकर इन लोगों ने इस तरह के हथकंडे अपनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि वे इन लोगों को आज विथ फोटो व नाम के साथ इनका पूरा पर्दाफाश करेंगे।
