देश में मानसून दोबारा जोर पकड़ चुका है, जिस वजह से मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
देशभर में एक बार फिर से मानसून रफ्तार पकड़ने लगा है। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए तेज बारिश, आकाशीय बिजली और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के कारण उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में भी आज बारिश का कहर देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं आपके शहर का मौसम कैसा रहने वाला है…
दिल्ली में आज यानी 22 अगस्त को मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी है। अनुमान है कि यह बारिश 25 अगस्त तक जारी रह सकती है। इस दौरान तेज हवाएं और आंधी चलने की भी संभावना है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है क्योंकि ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
