अब रुकेगा युद्ध! बंधकों की रिहाई के लिए नेतन्याहू का बड़ा ऐलान

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि देश ऐसा समाधान चाहता है जो उसकी सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों के अनुरूप हो। उन्होंने साफ कर दिया कि बातचीत का उद्देश्य युद्ध को समाप्त…

गुरुवार को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि गाजा में कब्जे में लिए गए सभी बंधकों को रिहा करने के लिए तुरंत वार्ता शुरू की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि युद्ध को समाप्त करने के प्रयास केवल उन्हीं शर्तों पर किए जाएंगे जो इजरायल के लिए अनुकूल हों।

नेतन्याहू ने गाज़ा डिवीजन के दक्षिणी कमांड मुख्यालय में सैनिकों को संबोधित करते हुए बताया कि उन्होंने रक्षा मंत्री और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर गाज़ा सिटी पर नियंत्रण और हमास को हराने की सैन्य रणनीति को हरी झंडी दी है। उन्होंने कहा, “हम अब निर्णायक विजय के चरण में हैं। मैं आज गाज़ा डिवीजन आया हूं ताकि उन योजनाओं को मंजूरी दे सकूं, जिनके माध्यम से इजरायली सेना गाज़ा सिटी पर कब्ज़ा कर हमास को पूरी तरह परास्त कर सके।”

 

Next Post

हाथ बंधे युवक-युवती की लाशें मिली, प्रेम प्रसंग एंगल पर भी जांच

Fri Aug 22 , 2025
जबलपुर: भेड़ाघाट थाना अंतर्गत गोपालपुर में गुरुवार दोपहर हाथ बंधे युवक-युवती की लाश नदी में उतराती मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को नदी से बाहर निकाला गया। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस प्रेम प्रसंग एंगल पर भी जांच कर रही है।भेड़ाघाट […]

You May Like