
रीवा। अमहिया थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए बड़ी आपराधिक वारदात को होने से पहले ही तीन शातिर बदमाशो को धारदार हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया. जिन्हे न्यायालय में पेश किया गया, जहा से जेल भेज दिया गया.
अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया कि आरोपी की पता तलाश कर आरोपी विकास गुप्ता पिता बृजवासी गुप्ता उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम हिनोती पोस्ट मनिकवार थाना मनगवां, शिवम नागपाल उर्फ शिल्लू पिता नानन्क राम नागपाल उम्र 20 वर्ष निवासी एम.पी.बी रोड अर्जुन नगर थाना अमहिया एवं राहुल गुप्ता पिता जमुना प्रसाद गुप्ता उम्र 20 वर्ष निवासी पोखरी टोला नई बस्ती वार्ड क्रमांक 26 थाना समान हाल बाणसागर कालोनी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया. जहा से न्यायालय द्वारा आरोपियों को जेल भेज दिया गया.
