ट्रंप ने क्यों लगाया भारत पर 50% टैरिफ?

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बताया कि ट्रंप की इच्छा है कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष जल्द समाप्त हो। उनका कहना है कि इसी उद्देश्य से अमेरिका…

अमेरिका भारत पर टैरिफ लगाने को लेकर लगातार अलग-अलग दलीलें दे रहा है। इसी कड़ी में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की मंशा से भारत पर यह टैरिफ लगाया है। उनके अनुसार, ट्रंप चाहते हैं कि दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष जल्द खत्म हो।

अमेरिका ने पहले भारत से आने वाले सामान पर 25% टैरिफ लगाया था। लेकिन कुछ ही दिनों बाद इसमें 25% और बढ़ोतरी कर दी गई। इस तरह अब भारत पर कुल मिलाकर 50% टैरिफ लगा दिया गया है।

Next Post

मौसम की पहली झमाझम, 2.5 इंच से ज्यादा बारिश

Wed Aug 20 , 2025
इंदौर:मंगलवार को बारिश के मौसम में पहली झमाझम बारिश हुई. कल दोपहर से बना कम दबाव के क्षेत्र से इंदौर और आसपास बारिश शुरू हुई. आज पहली बार शहर और आसपास के इलाकों में जमकर पानी बरसा. अभी शाम को मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार आज दिनभर में […]

You May Like

मनोरंजन