राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा के नजदीक बस और ट्रक में भिड़ंत

 

सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले से निकले राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 पर चितौरा टोल प्लाजा के नजदीक बुधवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने यात्री बस को टक्कर मार दी। जिससे बस पलट गई और बस मे सवार यात्री घायल हो गए। जिनको एनएच की एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय सागर रैफर कराया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज बुधवार की सुबह सागर से देवरी की ओर जा रही बस क्रमांक एमपी 11 पी 0332 को चितोरा टोल प्लाजा के नजदीक पीछे से टक्कर मार दी।

जिससे बस सड़क किनारे पलट गई और सवारियो की चीखपुकार शुरू हो गई। आसपास के क्षेत्र के लोगो ने टोल टैक्स कंपनी की क्रेन के माध्यम से बस कच खड़ी कर सवारियो को बाहर निकालना शुरू किया। दुर्घटनाग्रस्त बस मे घायलो को बस से बाहर कर एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय रैफर किया गया।

Next Post

दादा के गुस्से की चपेट में आई पोती ने भी तोड़ी सांसें

Wed Aug 13 , 2025
इंदौर:बारह दिन पहले पारिवारिक विवाद में दादा ने पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया था. उन्हें बचाने दौड़ी किशोरी पोती भी लपटों में झुलस गई थी. इलाज के दौरान दादी और आरोपी दादा की मौत के बाद अब देर रात पोती ने भी दम तोड़ दिया. यह सनसनीखेज घटनाक्रम […]

You May Like