आवारा कुत्तों ने 3 साल के मासूम पर किया हमला, मुंह और पूरा शरीर नोंचा

ग्वालियर: ग्वालियर के नौगांव इलाके में साढ़े तीन साल के मासूम बच्चे पर स्ट्रीट डॉग ने हमला कर उसे बुरी तरह नोंच दिया जिससे उसे 40 टांके आए और सर्जरी करनी पड़ी. मासूम अभिमन्यु घर के बाहर खेल रहा था, तभी एक हिंसक स्ट्रीट डॉग ने पागलों की तरह उस पर हमला कर दिया. इस हमले मे डॉग ने बच्चे क़ो मुंह, पेट सहित अनेक जगह काटा. कई जगह का तो मांस ही गायब हो गया. इस हमले मे बच्चा बुरी तरह घायल हो गया है. उसको चालीस टाँके आये.

परिजनों ने बताया कि घायल बच्चे की चीख-पुकार सुनकर घर के अंदर मौजूद मां दौड़कर बाहर आईं. उन्होंने देखा कि कुत्ता मासूम को नोंचने मे लगा है. उन्होंने आसपास मौजूद लोगों की मदद से बड़ी मुश्किल से अभिमन्यु को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया गया. हमले में बच्चे के माथे और आंख के पास गंभीर चोटें आई हैं. परिजन उसे तुरंत जयारोग्य समूह के सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाए और घावों की ड्रेसिंग की. बाद में उसकी कई छोटी-छोटी सर्जरी करनी पड़ी. इसके बाद मासूम के घावों पर 40 टांके लगाना पड़े.

Next Post

देपालपुर को 100 दिन में स्वच्छ बनाने का काम शुरू

Mon Sep 29 , 2025
इंदौर:इंदौर नगर निगम द्वारा देपालपुर नगर परिषद को स्वच्छता में नंबर वन बनाने का काम शुरू कर दिया है. आज महापौर ने देपालपुर में सफाई अभियान के लिए अधिकारियों और रहवासियों के साथ बैठक की. इसके बाद स्वच्छता अभियान को लागू करने की योजना बताई.महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज देपालपुर […]

You May Like

Play sound