एकेएस विश्वविद्यालय में स्वच्छता, पोषण एवं महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम आयोजित

सतना: एकेएस विश्वविद्यालय के सभागार में स्वच्छता सेवा पखवाड़ा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आठवां राष्ट्रीय पोषण माह, ईट राइट अभियान, स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार और राष्ट्रीय सेवा योजना  के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक विस्तृत जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ आर एस त्रिपाठी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला संगठक, राष्ट्रीय सेवा योजना, डॉ. क्रांति मिश्रा तथा सतना जिला चिकित्सालय के मेडिकल ऑफिसर डॉ. आर.एस. त्रिपाठी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के एडवाइजर श्री सूर्यनाथ सिंह गहरवार, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. महेन्द्र कुमार तिवारी, फैकल्टी ऑफ लॉ के अधिष्ठाता डॉ. सुधीर जैन, वीमेन डेवलपमेंट डायरेक्टर डॉ. प्रियंका बागरी, संतोष सोनी, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपक मिश्रा, डॉ. रमा शुक्ला, गरिमा सिंह एवं अयोध्या पांडेय, राष्ट्रीय केडर कॉर्प्स अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. दशरथ पाटीदार, लेफ्टिनेंट प्राची सिंह, ऑफिसर कैप्टन श्रवण कुमार, एवं डॉ. रफिया (हेड एक्सटेंशन विभाग) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं नेशनल कैडेट कॉर्प्स के छात्र-छात्रा कैडेट्स, यूनिवर्सिटी कैडेट कॉर्प्स के वालंटियर्स, एवं विश्वविद्यालय के शिक्षक–कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ बड़ी संख्या में मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान डॉ. आर.एस. त्रिपाठी ने महिला स्वास्थ्य और स्वयं को स्वस्थ रखने के प्रभावी उपायों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने पोषण, स्वच्छता, व्यायाम और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला।डॉ. क्रांति मिश्रा ने राष्ट्रीय सेवा योजना की भूमिका को रेखांकित करते हुए “स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार” की संकल्पना को विस्तार से समझाया।

उन्होंने कहा कि एक जागरूक, शिक्षित और स्वस्थ महिला ही एक मजबूत एवं सशक्त परिवार की आधारशिला होती है।अध्यक्षीय संबोधन में प्रति कुलपति डॉ. आर.एस.त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को सामाजिक जागरूकता, सेवा भावना एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि नेशनल कैडेट कॉर्प्स, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं यूनिवर्सिटी कैडेट कॉर्प्स जैसे प्लेटफॉर्म युवाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपक मिश्रा द्वारा किया गया

Next Post

ग्रामोदय विवि के दीक्षांत समारोह के व्यवस्था समन्वयकों की बैठक कुलगुरु ने ली

Thu Oct 2 , 2025
सतना/चित्रकूट: भारतरत्न राष्ट्र ऋषि नानाजी देशमुख के जन्म दिन 11 अक्टूबर 2025 को आयोजित महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के 13वे दीक्षांत समारोह का आयोजन महामहिम राज्यपाल और मध्य प्रदेश के शासकीय विश्वविद्यालयो के कुलाधिपति श्री मंगू भाई पटेल की अध्यक्षता में संपन्न होगा। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर […]

You May Like