जबलपुर: सिविल लाइन थाना क्षेत्र से अज्ञात चोर ने ई रिक्शा चोरी कर लिया है।भानतलैया बड़ी खेरमाई निवासी मोहम्मद शेरू ने सिविल लाइन थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मोहम्मद इरशाद राईन का ऑटो किराये से चलाता है, दोपहर लगभग 12-45 बजे से 1-30 बजे के बीच उसके परिजन को इलाज के बाद एल्गिन अस्पताल से घर ले जाने के लिये किराये के ई रिक्शा क्रमांक एमपी 20 जेड एफ 5292 से आया था ।
ई रिक्शा एल्गिन अस्पताल के बाहर खड़ा कर परिजनों को लेने अस्पताल के अंदर चला गया, कुछ समय बाद परिजनों को लेकर बाहर आया देखा उसका ई रिक्शा क्रमांक एमपी 20 जेड एफ 5292 गायब था। आसपास तलाश की पता नहीं चला कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया हैै। पुलिस ने रिपोर्ट पर धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
