जबलपुर : रिदम म्यूज़िकल ग्रुप द्वारा कला वीथिका रानी दुर्गावती संग्रहालय में “रफी-किशोर नाईट” का भव्य आयोजन किया गया। इस संगीत संध्या में बॉलीवुड सिनेमा के सुप्रसिद्ध पार्श्वगायक मोहम्मद रफी एवं किशोर कुमार द्वारा गाए गए शानदार एवं सुपरहिट गीतों की प्रस्तुतियाँ गायक कलाकारों द्वारा दी गईं, जिससे पूरा कार्यक्रम शानदार एवं सफल रहा।
गायक कलाकारों ने दी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियाँ
इस सफल आयोजन में शहर के प्रसिद्ध गायक कलाकारों ने अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरा। गायक कलाकारों में प्रभुदास घरडे, धरमपाल विश्वकर्मा, जगमोहन झारिया, रमन कर्ण, तृप्ति निगम और माया घरडे शामिल रहीं, जिन्होंने मंच से एक से बढ़कर एक गीतों की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं।
सदाबहार गीतों पर झूमे दर्शक
कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने बॉलीवुड के कई सदाबहार गीत गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इनमें पग घुँघरू, एक लड़की भीगी भागी सी, दोनों ने किया था प्यार मगर, ग़म उठाने के लिए, तेरी मेरी प्रेम कहानी, एक हंसी शाम को, हुए हैं तुमपे आशिक हम, दिल क्या करें जब किसी से, जाने वालों जरा, शीशे की उम्र प्याले की और ओ मेरी जान बोल मेरी जान जैसे सुपरहिट गीत शामिल रहे। इस विशेष कार्यक्रम में संगीत संयोजन गोलु बेन द्वारा किया गया, जबकि मंच का कुशल संचालन अनिल श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
