पद्मविभूषण उस्ताद अमजद अली एवं वॉटर वूमन सावित्री श्रीवास्तव सहित 8 ब्रांड एम्बेसडर बने

ग्वालियर:नगर निगम ग्वालियर द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने एवं स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करने के लिए चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के लिये स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर बनाये जा रहे हैं, जिसके तहत आज विभिन्न विद्याओं में पारंगत एवं विभिन्न क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त नागरिकों को नगर निगम ग्वालियर द्वारा 8 स्वच्छता का ब्रांड एम्बेसडर बनाये गए जिन्हें निगमायुक्त संघ प्रिय ने आज स्वच्छता प्रमाण पत्र प्रदान किए।

इस अवसर पर निगमायुक्त संघ प्रिय ने सभी नवीन नामांकित स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर से आग्रह किया कि ग्वालियर शहर को स्वच्छता के क्षेत्र में अव्वल बनाने एवं जन-जन में स्वच्छता की अलख जगाने के लिए सभी वरिष्ठजन अपने अपने क्षेत्र में स्वच्छता के लिए कार्य करें तथा नगर निगम ग्वालियर को स्वच्छता पथ पर अग्रेशित करें। अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव के नेतृत्व में चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान के अंतर्गत नगर निगम ग्वालियर द्वारा ग्वालियर शहर के नागरिकों में स्वच्छता की अलख जगाने के लिए प्रख्यात संतूर वादक पद्म विभूषण उस्ताद अमजद अली खान,अंतर्राष्ट्रीय पैरा तैराक पद्मश्री सतेन्द्र सिंह लोहिया, वॉटर वूमन सावित्री श्रीवास्तव, चैम्बर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल, कैट के अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन, वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. प्रियमवदा भसीन, समाजसेवी पवन दीक्षित एवं बाल गायक कलाकार करिश्नी सिंह को स्वच्छता का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है।

Next Post

देहरादून में बिगड़ी कानून-व्यवस्था पर सीएम धामी सख्त, रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या के बाद पुलिस ने शुरू किया 'ऑपरेशन प्रहार', पब-बार संचालकों को सख्त चेतावनी

Wed Apr 1 , 2026
देहरादून | राजधानी देहरादून में रोड रेज और फायरिंग के दौरान रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी की सनसनीखेज हत्या के बाद उत्तराखंड की सियासत और पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल प्रभाव से कुठालगेट चौकी इंचार्ज […]

You May Like