मिश्र तालाब घाट पर छायादार पौधे रोपे

रायसेन। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मिश्र तालाब घाट पर नगर पालिका परिषद द्वारा श्रमदान और साफ सफाई कार्यक्रम आयोजित किया गया ।जिसमें श्रमदानियों ने मिश्र तालाब में जमा जलकुंभी काई निर्माल्य सामग्री की साफ सफाई कर जमकर पसीना बहाया। इस जल गंगा संवर्धन अभियान में सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा नगर पालिका अध्यक्ष सविता जमुना सेन सहित पार्षद अधिकारी कर्मचारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।नपाध्यक्ष सविता जमना सेन ने कहा कि प्रकृति में मिले जल को बचाने संरक्षण करने के लिए हमें मिलजुलकर प्रयास करने होंगे।

इस अवसर पर डीईओ डीडी रजक नपा सीएमओ सुरेखा जाटव ,कोतवाली प्रभारी टीआई कोतवाली शेरा शुल्या, रवि आचार्य, शशिकांत मोहड़े, राजेश राजू कांकर परमानंद विश्वकर्मा, चंदन लोधी सहित पार्षद योगिता राहुल परमार, वीरेंद्र कैलाश ठाकुर, रवि यादव भीम सिंह बघेल, दीपक थौरात विशेष रूप से उपस्थित हुए।

पर्यावरण को बचाने रोपे पौधे

शहर के बिगड़ते वार्मिंग सिस्टम को सुधारने के उद्देश्य से नपा परिषद द्वारा मिश्र तालाब घाट पर छायादार पौधे विधायक डॉ चौधरी नपा सीएमओ सुश्री जाटव नपाध्यक्ष सविता जमना सेन,भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, जिपं अध्यक्ष यशवंत मीणा द्वारा छायादार पौधे रोपे और हरियाली का संदेश दिया।

 

Next Post

सरिया से लदा ट्राला लूटने वाला पांच साल बाद गिरफ्तार

Mon Jun 30 , 2025
जबलपुर: संजीवनी नगर अंतर्गत अंधमूक वाइपास धनवंतरी नगर में ट्राला चालक से मारपीट कर ट्राला में लोड सरिया सहित ट्राला लूटने वाला फरार वारंटी पांच साल बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।टीआई बी.डी. द्विवेदी ने बताया कि 28 दिसम्बर 2020 को अंधमुख वाइपास धनवंतरी नगर में 18 चक्का ट्राला क्रमांक […]

You May Like