आस्था और श्रद्धा के साथ मनाई गई बुद्ध पूर्णिमा, ताप्ती तट पर उमड़ा जनसैलाब

मुलताई। पवित्र नगरी मुलताई मे बुद्ध पूर्णिमा पर मॉं ताप्ती की आरती भक्ति एवं आस्था के साथ उतारी गई। इस अवसर पर भारत विकास परिषद ईकाइ मुलताई ने मॉं ताप्‍ती की महाआरती मे हिस्सा लिया।जिसमें बडी संख्‍या मे श्रद्वालुओं द्वारा मां ताप्ती की आरती उतरी। भारत विकास परिषद अध्‍यक्ष प्रशांत भार्गव ने बताया प्रत्‍येक पुर्णिमा पर सुर्यपुत्री मॉं ताप्‍ती तीर्थ क्षेत्र न्‍यास द्वारा महाआरती का आयोजन किया जाता है जिसमें अलग अलग संगठनों द्वारा हिस्‍सा लेकर महाआरती की जाती है। इस बार बुद्व पुर्णिमा के अवसर पर भारत विकास परिषद ईकाई मुलताई द्वारा महाआरती का आयोजन किया गया । महाआरती में जनअभियान परिषद के प्रदेश उपाध्‍यक्ष एवं राज्‍य मंत्री दर्जा प्राप्‍त मोहन नागर ने भी हिस्‍सा लेकर मॉं ताप्‍ती की आरती की गई । इस दौरान भारत विकास परिषद द्वारा उनके द्वारा पर्यावरण को अपना अमुल्‍य योगदान देने के लिए उनका सम्‍मान किया गया । इस दौरान हेमंत शर्मा, हनी भार्गव, थाना प्रभारी नरेन्‍द्र सिहं परिहार, भारत विकास परिषद अध्‍यक्ष प्रशांत भार्गव, भारत भूषण चौधरी, मुकेश जैन,राजीव जैन, संदीप भार्गव , राहुल भार्गव तथा डॉं राजेन्‍द्र ठाकुर सहित अन्‍य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Next Post

8 वर्ष पुराने 4 प्रकरण में फरार आरोपी गिरफ्तार 

Sun May 3 , 2026
मुलताई। न्यायालय मे विचाराधीन 8 वर्ष पुराने पृथक पृथक 4 प्रकरणो मे लम्बे समय से फरार चल रहे एक स्थायी वारण्टी को मुलताई पुलिस ने गिरफ्तार किया है।टीआई नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया थाना मुलताई के ग्राम खल्ला निवासी आरोपी रामसू पिता शिवराज झारखण्डे उम्र 30 साल के खिलाफ न्यायालय […]

You May Like