चावल, गेहूं नरम; चीनी के दाम बढ़े; दालों, खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 15 जनवरी (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में गुरुवार को चावल के औसत भाव गिर गये। गेहूं में भी गिरावट रही। चीनी की कीमतों में तेजी देखी गयी जबकि दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 55 रुपये घटकर 3,759 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं 23 रुपये सस्ता हुआ और 2,862 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। आटे की कीमत भी 12 रुपये घट गयी। दाल-दलहनों में मिलाजुला रुख रहा। तुअर दाल की कीमत 29 रुपये और चना दाल की 23 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ी। मूंग दाल के दाम 29 रुपये घटे। मसूर दाल 25 रुपये और उड़द दाल 20 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई।

विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का अप्रैल वायदा 66 रिंगिट उतरकर 3,993 रिंगिट प्रति टन रह गया। वहीं, मार्च का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.59 प्रतिशत गिरकर 50.53 सेंट प्रति पौंड के भाव बोला गया। स्थानीय बाजारों में सूरजमुखी तेल की औसत कीमत 89 रुपये प्रति क्विंटल घट गयी। वनस्पति 66 रुपये और सरसों तेल 15 रुपये फिसल गया। पाम ऑयल छह रुपये सस्ता हुआ। मूंगफली तेल 62 रुपये और सोया तेल छह रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ।
मीठे के बाजार में आज गुड़ के औसत भाव 31 रुपये प्रति क्विंटल टूट गये। वहीं, चीनी आठ रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई।

Next Post

लगातार तीसरी तिमाही में बना निर्यात का रिकॉर्ड

Thu Jan 15 , 2026
नयी दिल्ली, 15 जनवरी (वार्ता) वस्तुओं और सेवाओं को मिलाकर देश का कुल निर्यात लगातार तीसरी तिमाही में नये रिकॉर्ड स्तर पर रहा है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों में कहा गया है कि अक्टूबर-दिसंबर 2025 के दौरान देश का कुल निर्यात किसी भी तीसरी तिमाही […]

You May Like