
पानसेमल। विधायक श्याम बरडे के नेतृत्व में बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई, जो जलगोन रोड स्थित विधायक कार्यालय से शुरू होकर विभिन्न वार्डों से होते हुए दुर्गा माता मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। SDM रमेशचंद्र सिसोदिया, CMO संतराम चौहान, CEO अंतरसिंह डावर सहित अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली इस यात्रा में देशभक्ति गीत और भारत माता की जय के नारे गूंजे। समापन पर विधायक बरडे ने स्वच्छता, प्लास्टिक पर रोक, शिक्षा, वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई तथा 15 अगस्त को हर घर और प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।
