
सीहोर. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस शनिवार को मनाया गया. आवासीय खेल परिसर में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास में विधायक सुदेश राय ने हिस्सा लिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा योग संगम सामूहिक योगाभ्यास के दौरान दिए गए उद्बोधन को विधायक सुदेश राय ने वर्चुअल के माध्यम से सुना. इस अवसर पर विधायक सुदेश राय ने योगासन किए और योग के महत्व को बताया.
उन्होंने नागरिकों से अपनी दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करने की अपील करते हुए कहा कि तन, मन और आत्मा को स्वस्थ बनाएं रखने के लिए योगासन सर्वोत्तम है. योग के माध्यम से बेहतर समाज बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अपने भारतीय योग को दुनिया के कोने कोने में पहुंचा दिया है. यही नहीं अब अनेक मुस्लिम देशों में भी योगासन को अपनाया जा रहा है. प्रदेश में योग को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी अनेक उपक्रम चल रहे हैं. योग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी भाजपा नेता कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद थे.
इसी तरह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में सामूहिक योग के कार्यक्रम आयोजित किए गए. सामूहिक योग कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक, विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल हुए.
जिला मुख्यालय स्थित आवासीय खेल परिसर में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, विधायक सुदेश राय, कलेक्टर बालागुरू के, एसपी दीपक कुमार शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने योगाभ्यास किया. इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण दिखाय गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथियों द्वारा पौधारोपण भी किया गया.
