पंचायत कार्यों का निरीक्षण, सौ फीसद हो E-KYC

सीधी । अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धनंजय मिश्रा ने सीधी जिले के रामपुर नैकिन विकासखंड के ग्राम पिपरांव, भरतपुर, भैसरहा, कपुरी कोठार का भ्रमण कर शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं तथा हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के दौरान प्रधानमंत्री आवास, पेंशन योजना,जल गंगा संवर्धन अभियान के साथ-साथ ई-केवाईसी, ई-कक्ष के कार्य का भी निरीक्षण किया गया। उपस्थित सचिव, ग्राम रोजगार सहायक एवं पीसीओ को सभी योजनाओं को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। भ्रमण के दौरान सीईओ जनपद पंचायत रामपुर नैकिन राजीव तिवारी, डीसी आवास ब्रह्मानंद पाण्डेय, बीसी आवास मनोज कुमार निगम, सचिव पिपरांव विनय कुमार त्रिपाठी, मो. हामिद ग्राम रोजगार सहायक सरपंच सरिता कुशवाहा ग्राम पंचायत भरतपुर की सरपंच श्रीमती वसुधा सिंह, सचिव राजेश यादव, ग्राम रोजगार सहायक सतीष पाण्डेय पीसीओ कंतू कोल भी उपस्थित रहे।

Next Post

हमने भ्रामक मिथक तोड़े और ज्ञान-विज्ञान के पहलू जोडे, वराहमिहिर तारामण्डल का लोकार्पण 

Sat Jun 21 , 2025
उज्जैन। योग दिवस पर शनिवार को सीएम डॉ मोहन यादव उज्जैन होते हुए महिदपुर के ग्राम डोंगला पहुंचे, यहां वराहमिहिर तारामंडल का लोकार्पण करते हुए खगोल के रहस्यों को उद्घाटित किया। वैज्ञानिकों और देश प्रदेश से आए अतिथियों से संवाद करते हुए सीएम ने कहा कि हमने भ्रामक मिथकों को […]

You May Like