
उज्जैन। योग दिवस पर शनिवार को सीएम डॉ मोहन यादव उज्जैन होते हुए महिदपुर के ग्राम डोंगला पहुंचे, यहां वराहमिहिर तारामंडल का लोकार्पण करते हुए खगोल के रहस्यों को उद्घाटित किया।
वैज्ञानिकों और देश प्रदेश से आए अतिथियों से संवाद करते हुए सीएम ने कहा कि हमने भ्रामक मिथकों को तोड़ा है और ज्ञान विज्ञान को जोड़ा है।
उज्जैन जिले के डोंगला में1.6 करोड़ की लागत से तैयार अत्याधुनिक वराहमिहिर तारामण्डल का लोकार्पण करते हुए उपस्थित विद्यार्थियों, अतिथियों एवं नागरिकों को सीएम ने कहा कि मैं इस स्थान को समय का केंद्र बिंदु बनाना चाहता हूं।
फिल्म के माध्यम से दिखाए दृश्य
नवनिर्मित तारामंडल के दृश्यों को 4K फिल्म के माध्यम से प्रदर्शित किया गय्या। इससे आगे भी आम नागरिकों से लेकर छात्र-छात्राओं को खगोल ज्ञान विज्ञान की जानकारी प्राप्त हो सके ,हर कोई अत्याधुनिक वराहमिहिर तारामण्डल को जान सके।
यह तारामंडल की अद्वितीय यात्रा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि इस गोलाकार तारामण्डल में विद्यार्थियों के साथ सूर्य विकिरण और उसकी तरंगों के अध्ययन पर आधारित फिल्म का अवलोकन किया, जो मुझे तारामण्डल की एक अद्वितीय यात्रा पर ले गई।
मुख्यमंत्री को राजा से जोड़ दिया
डोंगला वेधशाला में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बोला कि किसी ने ये बात फैला दी कि, उज्जैन में राजा रात नहीं रुकता ,इस पर विवाद छेड़ दिया,ये किसने बनाया नियम,ये सब मिथक है,जो आज के युग मे मानना जरूरी नही । अरे भाई वोट के आधार पर चुनाव हुआ जनप्रतिनिधि है जो मुख्यमंत्री बन गया, उसमें मुख्यमंत्री को राजा से जोड़ने की क्या जरूरत है , मैं तो उज्जैन में रुकता हूं।
सीएम ने खुद समझाया शंकु यंत्र
सीएम ने कहा हमारे ऋषि मुनियो ने सूर्य की गति को छाया से देखने का अद्भुत यंत्र स्थापित किया । इसे उज्जैन जिले के डोंगला में पद्मश्री विष्णु श्रीधर वाकणकर वैधशाला में शंकु यात्रा के माध्यम से अनुभव किया जा सकता है।
हम मिथक तोड़कर आगे बढ़े और सफल हुए
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि आज खगोल विज्ञान एवं भारतीय ज्ञान परंपरा के इस कार्यशाला को देखकर लग रहा है कुंभ का मेला लग गया है। अच्छा कुछ होने लगता है तो ईश्वर ऐसे समीकरण बना देता है, कि सब और अनुकूलता हो जाती है। जब ऑब्जर्वेटरी बनने वाली थी यहां तो कुछ लोग बोले यहां क्यो बना रहे ,ये तो पहाड़ पर बनती है,लेकिन हमने सारे ऐसे मिथक तोड़े है ,और देखो आज हम सफल हुए है।
रोग से निरोग
फल का हम आंनद लेते है,लेकिन इसके पीछे बीज है,उसके पीछे अंकुरण है, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने खगोल विज्ञान पर छात्रों से संवाद भी किया और उन्हें इसकी बारीकियां समझाई। डोंगला समय की नगरी बने,हमारा यही प्रयास है। आज योग दिवस है ऐसे में करें योग ,रहे निरोग ,मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि आज मेने भोपाल में योग किया है और आप सबको भी लगातार योग करना चाहिए।
डोंगला काल गणना का महत्वपूर्ण केंद्र
सीएम डॉ यादव ने कहा कि उज्जैन के साथ-साथ डोंगला भी काल गणना का महत्वपूर्ण केंद्र है। डोंगला के विकास तथा आधुनिकीकरण के लिए समय-समय पर कार्य किया जाएगा। डोंगला की महत्ता सर्वविदीत है मध्य प्रदेश शासन वैज्ञानिक प्रबंधन तथा वैज्ञानिक शोध के लिए कटिबद्ध है हमारे प्राचीन भारतीय ज्ञान पर और अधिक रिसर्च को बढ़ावा दिया जाएगा।
एमओयू साइन किए
भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय के भारतीय ज्ञान परंपरा डिवीजन नई दिल्ली तथा मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के मध्य एमओयू साइन किया गया। जिसके अंतर्गत भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रमाणीकरण दस्तावेजीकरण तथा मानकीकरण का कार्य किया जाएगा
