फर्जी स्टाम्प पर बोलेरो वाहन बिक्री करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

सारनी: फर्जी स्टाम्प तैयार कर बोलोरो वाहन बेचने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से वाहन एवं फर्जी दस्तावेज बरामद किये है. टी आई जयपाल इवनाती ने बताया कि पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सारणी पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। फर्जी स्टाम्प एवं कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से बोलेरो वाहन की धोखाधड़ीपूर्वक बिक्री करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वाहन एवं फर्जी दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

टीआई श्री इवनाती ने बताया कि दिनांक 20.06.2026 को फरियादी दीपक पिता राधेश्याम नागवंशी, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम कतिया कोयलारी थाना रानीपुर ने थाना सारणी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने दिनांक 02.08.2025 को अपनी बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी-39-सी-3231 को 500 रुपये के ई-स्टाम्प पर तैयार किरायानामा के आधार पर तीन माह के लिए विक्की बारपेटे निवासी पाथाखेड़ा को किराये पर दिया था।आरोपी विक्की बारपेटे ने 100 रुपये के स्टाम्प पर फरियादी के फर्जी हस्ताक्षर कर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए तथा वाहन को धोखाधड़ीपूर्वक निर्मल मंडल निवासी धरमपुर, थाना चोपना के नाम विक्रय कर दिया।

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सारणी में अपराध क्रमांक 202/2026 धारा 318(4), 316(2), 319(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे एवं एसडीओपी सारणी सुश्री प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना सारणी पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित जांच प्रारंभ की गई.विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलित कर विक्की पिता देवराव बारपेटे, उम्र 30 वर्ष, निवासी सुभाष नगर, पाथाखेड़ा,दिवाकर पिता राजेश यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी गणेश चौक, शोभापुर,निर्मल मंडल पिता कनक मंडल उम्र 38 वर्ष, निवासी धरमपुर, थाना चोपना को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने आरोपी निर्मल मंडल के कब्जे से बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी-39-सी-3231 एवं फर्जी स्टाम्प दस्तावेज जब्त किए गए हैं। विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 336(3) एवं 338 बीएनएस की बढ़ोत्तरी भी की गई है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती के नेतृत्व में उप निरीक्षक सुनील गौर, प्रधान आरक्षक श्रीराम उईके, आरक्षक सुभाष मंडलोई, महेश भलावी, आनंद कसोटिया तथा साइबर सेल के दीपेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Next Post

छिंदवाड़ा-बैतूल हाईवे पर भीषण हादसा, मजदूरों से भरी पिकअप और ट्रक की टक्कर में 10 मौतों की आशंका

Mon Jun 22 , 2026
छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने इलाके को झकझोर दिया। टेमनी खुर्द के पास मजदूरों से भरी पिकअप वाहन की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके […]

You May Like