
ग्वालियर। आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस एवं भारत के संविधान दिवस के अवसर पर ग्वालियर के फूलबाग चौराहे पर आप के जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह के नेतृत्व में पार्टी द्वारा रैली निकाली गई।
सर्वप्रथम गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर देश के महान शहीदों एवं संविधान निर्माताओं को याद करते हुए स्थापना दिवस और संविधान दिवस मनाया गया। साथ ही फूलबाग चौराहे पर आम जनता के बीच मिठाई वितरित कर खुशियां साझा की गईं।
कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री अमित शर्मा, रोहित गुप्ता, राहुल गौर, सुनील राजपूत, जितेंद्र जैन, मोहन पाल, वीरेंद्र सिसोदिया एवं पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
🇮🇳 इंकलाब जिंदाबाद!
आम आदमी पार्टी जिंदाबाद!
संविधान जिंदाबाद!
निवेदक:
त्रिलोचन सिंह
जिला अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी
ग्वालियर
