200 साल पुराना पीपल का पेड़ गिरा, स्कूल और ठेले क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे बच्चे

दमोह। शहर के टाकीज तिराहा स्थित रानी दुर्गावती स्कूल के पास मंगलवार को एक 200 वर्ष पुराना पीपल का विशाल वृक्ष अचानक जड़ से उखड़कर गिर गया। वृक्ष स्कूल की दीवार और वहां खड़े ठेलों पर गिरने से काफी नुकसान हुआ है।गनीमत रही कि घटना के समय स्कूल के आसपास बच्चे और शिक्षक मौजूद नहीं थे। अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।सूचना मिलते ही वैष्णवी निस्वार्थ गौ सेवा समिति के सदस्य दीपक नेमा, सत्यम चौरसिया और उनकी टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने तत्काल नगर पालिका को सूचना दी।इधर एसडीएम को जानकारी लगते ही उन्होंने तहसीलदार को घटनास्थल पर भेजकर मुआयना कराया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।स्थानीय निवासी 70 वर्षीय कल्लन रैकवार ने बताया कि यह पीपल का पेड़ करीब 200 साल पुराना था। अचानक जड़ से उखड़कर गिर गया। ईश्वर की कृपा है कि कोई हताहत नहीं हुआ।नगर पालिका की टीम ने वृक्ष को हटवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस और प्रशासन ने स्कूल प्रशासन को परिसर की सुरक्षा के निर्देश दिए हैं। स्थानीय लोगों ने पुराने पेड़ों की समय-समय पर जांच कराने की मांग की है।

Next Post

मिसाईल मेन कलाम साहब की पुण्यतिथि पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने खिराजे अकीदत पेश की

Wed Jul 29 , 2026
दमोह। भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा द्वारा मिसाईल मेन एपीजे अब्दुल कलाम साहब की पुण्यतिथि को स्मरण करते हुए खिराजे अकीदत पेश की। इस अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय में एक विचार गोष्टी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओ ने भाग लेकर कलाम साहब के संपूर्ण जीवन, देश प्रेम देश भक्ति […]

You May Like