युवक की संदिग्ध मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

जबलपुर। माढ़ोताल थाना अंतर्गत ग्रीन सिटी पारस परिसर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक शनिवार को ग्रीन सिटी पारस परिसर में अभिषेक कुमार मिश्रा पिता गोविन्द प्रसाद मिश्रा 18 वर्ष निवासी ग्राम दुरा थाना मनंगवा जिला रीवा को बेहोशी हालत में उपचार के लिए नीलेश कुमार साहू द्वारा मेडिकल कॉलेज लाया गया था, अभिषेक कुमार मिश्रा को डाक्टर ने चैक कर मृत घोषित कर दिया। मौत कैसे हुई इसका पता नहीं चल सका, पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

Next Post

कार ने किसान को कुचला

Sun Nov 2 , 2025
जबलपुर। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत पुरवा झण्डा चौक कांजी हाउस के पास तेज रफ्तार कार ने एक किसान को कुचल दिया। हादसे में किसान को गंभीर चोटें आ गई जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक दिनेश सिंह सेंगर 45 वर्ष निवासी धन्वंतरी नगर ने रिपोर्ट […]

You May Like