मुख्यमंत्री डॉ यादव से वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को समत्व भवन में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने समाज के सदस्यों से संवाद करते हुए महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों और शिक्षाओं को प्रेरणास्रोत बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वाल्मीकि समाज ने सदैव सेवा, समर्पण और सामाजिक एकता के मूल्य अपनाए हैं। उन्होंने समाज के उत्थान और कल्याण के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और सभी को जयंती की शुभकामनाएं दीं।

Next Post

रुशा एंड ब्लिज़ा और नीति मोहन ने एली अवराम के साथ मिलकर पेश किया "ज़ार ज़ार"

Tue Oct 7 , 2025
मुंबई, 07 अक्टूबर (वार्ता) निर्माता-कंपोज़र जोड़ी रुशा एंड ब्लिज़ा, जानी-मानी गायिका नीति मोहन, बहु-प्रतिभाशाली कलाकार फरहान खान, और मशहूर अभिनेत्री-नृत्यांगना एली अवराम ने अपने नए धमाकेदार ट्रैक “ज़ार ज़ार” के लिए हाथ मिलाया है। रुशा एंड ब्लिज़ा के विशेष ‘बास-हैवी’ साउंड पर बना यह ट्रैक नीति मोहन की भावुक आवाज़ […]

You May Like