मैहर में बिकने लगा ब्राउन शुगर का नशा

सतना: मैहर पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शनिवार और रविवार की दरमियानी रात की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर के बाहर से नशीले पदार्थ की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर कोतवाली थाना मैहर प्रभारी संतोष उलाड़ी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने विनयका मोहल्ला, मैहर निवासी नईम खान उर्फ लल्लू को उसके घर के पास से पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 10 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और बरामद नशीले पदार्थ के संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस की जांच जारी

उपनिरीक्षक संतोष उलाड़ी ने बताया कि पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह ब्राउन शुगर कहां से प्राप्त करता था और किन लोगों को इसकी आपूर्ति करता था। नशे के इस कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Next Post

550 से ज्यादा युवा निशानेबाजों ने साधा निशाना

Mon Aug 24 , 2026
जबलपुर: मध्य प्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 13वीं एमपी स्टेट एयर वेपन्स गन फॉर ग्लोरी शूटिंग प्रतियोगिता में प्रदेशभर के युवा निशानेबाजों का उत्साह देखने को मिल रहा है। गन फॉर ग्लोरी शूटिंग अकादमी, जबलपुर में 20 से 26 अगस्त तक चल रही इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता […]

You May Like

Play sound