गोराघाट हाईवे पर बाइक हादसा, दो युवतियां गंभीर घायल

दतिया: गोराघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-44 पर गुरुवार दोपहर एक बाइक हादसे में दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। एक युवक अपनी बाइक पर दो छात्राओं को झांसी से ग्वालियर घूमने के उद्देश्य से लेकर जा रहा था।इसी दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोराघाट के सामने किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक चला रहा युवक हेलमेट पहने होने के कारण सुरक्षित बच गया, लेकिन पीछे बैठी दोनों युवतियां सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
मौके पर मौजूद राहगीरों ने दोनों घायलों को उठाकर सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और 108 एंबुलेंस व गोराघाट थाना पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी के निर्देश पर 112 वाहन की मदद से दोनों युवतियों को जिला चिकित्सालय दतिया भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।घटना के बाद घायल युवतियों से उनके परिजनों की जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने घर का पता और परिवार का संपर्क नंबर बताने से इंकार कर दिया। इससे आशंका जताई जा रही है कि दोनों बिना बताए घर से निकली थीं। इस घटना ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि घर से कहीं भी जाने से पहले परिजनों को जानकारी अवश्य दें, क्योंकि हादसे कभी भी और कहीं भी हो सकते हैं।

Next Post

मैं या तिलक थोड़ा और टिकते तो नतीजा अलग हो सकता था: हार्दिक

Thu May 21 , 2026
कोलकाता, 21 मई (वार्ता) मुम्बई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ वह या तिलक वर्मा थोड़ी और देर टिक कर खेलते तो मैच का नतीजा अलग हो सकता था। हार्दिक ने बधुवार रात इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 65वें मैच में कोलकाता नाइट […]

You May Like