गुना हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

गुना :नेशनल हाईवे-46 पर म्याना थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का पिछला गेट टूटकर सड़क पर जा गिरा और कार में सवार 5 से 6 लोग हाईवे पर फिंक गए। हादसे में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें से एक 45 वर्षीय महिला की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, अशोकनगर जिले के नईसराय थाना क्षेत्र के ग्राम श्योपुर चक निवासी चंदेल परिवार के लोग रात में नरवर से माता पूजन कर वापस अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में म्याना स्थित एक पेट्रोल पंप से गाड़ी में डीजल डलवाने के बाद जैसे ही वे हाईवे पर आए, तभी शिवपुरी से गुना की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार के पिछले हिस्से में जोरदार टक्कर मार दी।

इस दर्दनाक हादसे में कार सवार आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनकेभगवत चंदेल, सुखलाल चंदेल, संगीता चंदेल, कलावती चंदेल, द्रोपदी चंदेल शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही म्याना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तुरंत म्याना अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें गुना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि घायलों में शामिल एक 45 वर्षीय महिला की हालत बेहद चिंताजनक है, जिसे बेहतर इलाज के लिए परिजन एक निजी अस्पताल ले गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और टक्कर मारने वाले ट्रक की तलाश की जा रही है।

Next Post

'जुरासिक पार्क' अभिनेता सैम नील का 78 वर्ष की उम्र में निधन

Mon Jul 13 , 2026
वेलिंगटन, 13 जुलाई (वार्ता) हॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता और ‘जुरासिक पार्क’ तथा ‘द पियानो’ जैसी चर्चित फिल्मों में अपनी दमदार अभिनय क्षमता के लिए चर्चित सैम नील का निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे। नील का सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में निधन हो गया। उनके आधिकारिक सोशल […]

You May Like