चाकू से गोदकर युवक की हत्या

जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत मानेगांव इंद्रा बस्ती में एक युवक की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस एफएसएल टीम मौका -ए -वारदात पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर हत्या का मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है। जानकारी अनुसार रांझी इंद्रा आवास मानेगांव निवासी आयुष सोनकर उर्फ रितेश 22 वर्ष पर राजू सोनकर, लड्डू बावरिया ने चाकू से हमला किया है।

हमले में युवक बुरी तरह घायल हो गया जिसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे डॉक्टर ने परीक्षण उपरांत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि दोनों आरोपियों व मृतक के बीच में पुरानी रंजिश चली आ रही थी।‌ मृतक और आरोपी पक्ष दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड है। पुलिस ने लड्डू बावरिया को गिरफ्तार कर लिया है जबकि राजू सोनकर फरार चल रहा है जिसकी सरगर्मी से तलाश जारी है।

Next Post

प्राइवेट बैंक कर्मचारी ने जहर खाकर की आत्महत्या

Tue Jan 20 , 2026
टीकमगढ़। जिले से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक प्राइवेट बैंक में कार्यरत युवक ने जहरीला पदार्थ सेवन कर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सिमारव थाना क्षेत्र के भगवा निवासी 20 वर्षीय पुष्पेंद्र लोधी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पुष्पेंद्र टीकमगढ़ स्थित […]

You May Like