अर्जुन बड़ौदा ब्रिज पर छाया रहता है अंधेरा

इंदौर: इंदौर देवास मार्ग स्थित अर्जुन बड़ौदा ब्रिज पर स्ट्रीट लाइट चालू नहीं होने और सर्विस रोड की खराब हालत को लेकर क्षेत्र में नाराजगी बढ़ती जा रही है. युवक कांग्रेस नेताओं ने जिम्मेदार अधिकारियों पर सवाल उठाते हुए जल्द सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है.युवक कांग्रेस के ब्लॉक उपाध्यक्ष जीवन हंसराज मंडलोई ने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपए टोल वसूली के बावजूद इंदौर देवास मार्ग, खासकर शिप्रा क्षेत्र, बदहाल हो चुका है. अर्जुन बड़ौदा ब्रिज का काम वर्षों तक धीमी गति से चला और हाल ही में शुरू होने के बाद भी एक महीने से अधिक समय गुजरने के बावजूद स्ट्रीट लाइट चालू नहीं की गई है.

इसके चलते रात में ब्रिज पर अंधेरा रहता है और दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है. उन्होंने बताया कि इस ब्रिज निर्माण के दौरान पहले ही कई लोगों की जान जा चुकी है, इसके बाद भी सुरक्षा इंतजामों को नजरअंदाज किया जा रहा है. शिप्रा के पूर्व सरपंच राजा पटेल ने कहा कि इंदौर से देवास तक सर्विस रोड पूरी तरह उखड़ चुकी है. जगह जगह बड़े गड्ढे हैं, जिससे भारी वाहन फंसकर हादसों का शिकार हो रहे हैं. कई स्थानों पर नालियां खुली पड़ी हैं, जिससे राहगीर और वाहन चालक घायल हो रहे हैं.

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नेताओं प्रहलाद डाबी, नाथूलाल मंत्री, पीर कराड़िया, महेश पटेल, ईश्वरलाल पटेल, मनोहरलाल पटेल, अमित लाला पटेल और संजय परमार ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से तुरंत स्ट्रीट लाइट चालू कराने और सड़क सुधार की मांग की है. इस दौरान नेताओं ने चेतावनी दी है कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्रवासी बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे.

Next Post

ओंकारेश्वर गए परिवार के घर चोरी, 9 दिन बाद दो शातिर चढ़े पुलिस के हत्थे

Mon Jun 22 , 2026
इंदौर:तिलक नगर थाना क्षेत्र के ब्रजेश्वरी एक्सटेंशन में दिनदहाड़े बंद मकान में हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने 9 दिन बाद खुलासा किया. पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जो पहले भी कई वारदातों में शामिल रहे हैं. आरोपियों से कुछ सोने के आभूषण और वारदात […]

You May Like