वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले के विरोध में वाम दलों का भोपाल में प्रदर्शन

भोपाल। अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर किए गए बर्बर हमले के विरोध में वामपंथी दलों ने राजधानी भोपाल में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन बताते हुए अमेरिका की आक्रामक नीतियों की कड़ी निंदा की।

वाम दलों के नेताओं ने कहा कि किसी भी संप्रभु देश पर इस तरह का हमला मानवाधिकारों के खिलाफ है और विश्व शांति के लिए गंभीर खतरा है। प्रदर्शन के दौरान अमेरिका विरोधी नारे लगाए गए और वेनेजुएला की जनता के साथ एकजुटता व्यक्त की गई।

प्रदर्शनकारियों ने भारत सरकार से भी इस मुद्दे पर स्पष्ट रुख अपनाने और शांति व संवाद के पक्ष में पहल करने की मांग की। शांतिपूर्ण तरीके से हुए इस प्रदर्शन में वाम दलों के कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Next Post

ललितपुर में कड़ाके की ठण्ड, जनजीवन प्रभावित

Sun Jan 4 , 2026
ललितपुर। जिले में इन दिनों भीषण ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सुबह और रात के समय घना कोहरा व ठंडी हवाओं के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। ठंड के चलते आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। ठिठुरन भरी ठंड से सबसे […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।