ललितपुर में कड़ाके की ठण्ड, जनजीवन प्रभावित

ललितपुर। जिले में इन दिनों भीषण ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सुबह और रात के समय घना कोहरा व ठंडी हवाओं के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। ठंड के चलते आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। ठिठुरन भरी ठंड से सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, बच्चों और दिहाड़ी मजदूरों को हो रही है। सुबह-सुबह काम पर निकलने वाले लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। कई ग्रामीण इलाकों में लोग देर तक घरों में दुबके रहने को मजबूर हैं। ठंड का असर बाजारों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। सुबह के समय बाजार देर से खुल रहे हैं और ग्राहकों की संख्या भी कम नजर आ रही है। वहीं, ठंड बढऩे से सर्दी, खांसी और बुखार जैसी बीमारियों के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है, ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

Next Post

नववर्ष 2026 पर सीएम डॉ यादव की राज्यपाल मंगुभाई पटेल से सौजन्य भेंट, शुभकामनाओं का आदान-प्रदान

Sun Jan 4 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंग्रेजी नववर्ष 2026 के अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल से लोकभवन में सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। भेंट के दौरान मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच आत्मीय वातावरण में परस्पर शुभेच्छाओं का आदान-प्रदान हुआ। […]

You May Like