नववर्ष 2026 पर सीएम डॉ यादव की राज्यपाल मंगुभाई पटेल से सौजन्य भेंट, शुभकामनाओं का आदान-प्रदान

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंग्रेजी नववर्ष 2026 के अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल से लोकभवन में सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

भेंट के दौरान मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच आत्मीय वातावरण में परस्पर शुभेच्छाओं का आदान-प्रदान हुआ। दोनों ने नववर्ष के अवसर पर प्रदेश की निरंतर प्रगति, विकास और जनकल्याण की कामना की।

इस अवसर पर राज्य की उन्नति, सामाजिक समरसता और सुशासन को लेकर सकारात्मक विचार साझा किए गए। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Next Post

स्व. लक्ष्मणदास गोलानी की पुण्यतिथि पर कुष्ठ आश्रम में हमारे पापा कार्यक्रम का आयोजन

Sun Jan 4 , 2026
भोपाल। वरिष्ठ समाजसेवी और सोहागपुर नगर पालिका के पदाधिकारी रहे स्व लक्ष्मण दास गोलानी की पुण्यतिथि पर मुस्कान और केजीएन म्यूजिकल ग्रुप ने “हमारे पापा” कार्यक्रम का आयोजन कुष्ठ आश्रम ,गांधीनगर में किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ राष्ट्रवादी विचारक शशि भाई सेठ और विधायक भगवानदास सबनानी,किरण वाधवानी और सोहागपुर महाविद्यालय जन […]

You May Like