स्टेशन से गुजरने वाली प्रत्येक ट्रेन के स्टापेज की करेंगे मांग: राय

सीहोर। रेलवे स्टेशन पर गुरुवार रात ओवरनाइट सुपरफास्ट ट्रेन स्टॉपेज शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद आलोक शर्मा विशेष अतिथि विधायक सुदेश राय शामिल हुए.

इंदौर से पहुंची ओवरनाइट ट्रेन के पायलट को सांसद शर्मा और विधायक राय ने गुलदस्ता भेंट कर ट्रेन को ग्रीन लाइट दिखाकर रवाना किया. रतलाम रेल मंडल द्वारा स्टेशन परिसर में बनाए गए मंच पर सांसद आलोक शर्मा, विधायक सुदेश राय, जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जसपाल सिंह अरोरा, सीताराम यादव, जिला प्रभारी विकास विरानी, नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, गौरव सन्नी महाजन, नौशाद खान का रतलाम रेल मंडल के अधिकारियों और अपडाउनर्स नागरिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि लंबे समय से नागरिकों की मांग थी कि कोरोनाकाल से बंद ओवरनाइट ट्रेन का स्टॉपेज पुन: किया जाए. इस संबंध में केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र लिखा गया था उन्होंने जनता की मांग को पूरा कर दिया है.

विधायक सुदेश राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव रेलवे स्टेशनों का यहां विकास कर रहे हैं. वहीं सुपरफास्ट ट्रेनों के स्टॉपेज से संबंधित मांगों को भी जनहित में पूरा कर रहे हैं. स्टेशन से गुजरने वाली और भी सुपरफास्ट ट्रेनो के स्टॉपेज के लिए प्रयास करेंगे जिससे कि यात्रियों को किसी प्रकार की कोई भी समस्या उत्पन्न नहीं हो.

 

 

Next Post

पार्षद ने उठाई नालियों की सफाई की मांग

Sat Jul 4 , 2026
बुधनी। वार्ड 12 की पार्षद श्रीमती रजनी हरदयाल सिंह आजाद ने जलभराव की समस्या को लेकर सीएमओ प्रशांत जैन को पत्र सौंपकर वार्ड के जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में बंद पड़ी नालियों की सफाई एवं जल निकासी व्यवस्था कराने की मांग की है. पार्षद ने बताया कि वार्ड के कई स्थानों […]

You May Like