शिवपुरी: शिवपुरी शहर के सबसे व्यस्ततम मार्गों में शामिल फल मंडी को नवीन फल मंडी, झांसी रोड पर स्थापित किया गया है।शहर के व्यस्त मार्ग पर संचालित फल मंडी के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होती थी तथा आम नागरिकों को आवागमन में असुविधाओं का सामना करना पड़ता था। फल मंडी को नवीन स्थान पर व्यवस्थित रूप से स्थापित किए जाने से शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और नागरिकों को राहत प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
कलेक्टर, जिला प्रशासन तथा नगर पालिका परिषद शिवपुरी के समन्वित सहयोग से नवीन फल मंडी को आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ संचालित करने की दिशा में कार्य किया गया है।नवीन फल मंडी के स्थापित होने से फल व्यापारियों को व्यवस्थित व्यापारिक स्थल उपलब्ध होगा, वहीं शहरवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही, शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव कम करने और शिवपुरी को अधिक व्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाने में भी सहायता मिलेगी।यह पहल शिवपुरी के विकास, जनसुविधाओं के विस्तार और नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की है।
