पुलिस ने फरार बदमाश को किया गिरफ्तार, शराब पीने के लिए मांगे जबरन रूपए

भोपाल: अयोध्यानगर थाना पुलिस ने अडीबाजी और मारपीट मामले में फरार बदमाश को गिरफ्तार किया. आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. आरोपी बदमाश राबिन ने अपने साथी आरोपी के साथ जबरदस्ती शराब पिलाने के लिए अड़ीबाजी की थी. फरियादी के पैसे नहीं देने पर राबिन ने अपने दो अन्य साथियों के साथ उसकी बेरहमी से पिटाई भी की थी. मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी वापस आकर घर के बजाय अलग अलग स्थानों पर रह रहा था. पुलिस ने दबिश देकर सुभाष नगर से उसे गिरफ्तार किया. बदमाश पर मारपीट अडीबाजी सहित कई अपराध दर्ज है.
पुलिस के मुताबिक फरियादी रितेश अग्रवाल चाय नाश्ते का होटल चलाता है. उनके साथ बीते 15 नवंबर को देर रात मिनाल गेट न. 1 के पास आरोपी गौरव ठाकुर, रोविन राय और रवि शर्मा ने जबरदस्ती शराब पिलाने के लिए दबाव बनाया. आरोपियों ने रितेश से इस दौरान जबरदस्ती पैसे मांगे. पैसे नहीं देने को आरोपियों ने फरियादी के गाली गलौच कर उसकी बेरहमी से पिटाई की. रितेश ने मामले की शिकायत थाना अयोध्यानगर में दर्ज कराई. मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस ने गौरव और रवि को मौके पर गिरफ्तार किया. राबिन इसके बाद से लगातार फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी थी. रॉबिन की लोकेशन सुभाष नगर क्षेत्र में मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी को जेल भेजा गया.

Next Post

महिला के सहकर्मी ने किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Sun May 24 , 2026
भोपाल: गोविंदपुरा पुलिस थाने में एक 31 वर्षीय शादीशुदा महिला ने अपने सहकर्मी युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.जानकारी के मुताबिक महिला एक निजी संस्थान में सेल्मैन की जाब करती […]

You May Like

Play sound