महिला के सहकर्मी ने किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

भोपाल: गोविंदपुरा पुलिस थाने में एक 31 वर्षीय शादीशुदा महिला ने अपने सहकर्मी युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.जानकारी के मुताबिक महिला एक निजी संस्थान में सेल्मैन की जाब करती है. उसके साथ आरोपी शैतान सिंह भी संस्थान में वहीं काम करता है. महिला का आरोप है कि बीते दिसंबर के महीने में आरोपी ने उसे डरा, धमका कर एक कार में बैठाकर जबरन दुष्कर्म किया.

महिला ने पुलिस को बताया कि सामाजिक कलंक से बचने के लिए वह अभी तक चुप थी. आरोपी शैतान सिंह के दुर्व्यवहार से परेशान होकर महिला ने पूरी घटना की जानकारी अपने पति को बताई. इसके बाद शनिवार को महिला गोविंदपुरा थाने पहुंची और मामले की शिकायत की. महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. आरोपी शैतान सिंह अभी फरार चल रहा है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

Next Post

चार थानों और पुलिस लाइन को मिला आईएसओ सर्टिफिकेट

Sun May 24 , 2026
शाजापुर:पुलिस कंट्रोल रूम में रविवार को पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक ली. इस दौरान कानून व्यवस्था, लंबित अपराध, महिला अपराधए साइबर अपराध और आगामी त्योहारों की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए. इस दौरान […]

You May Like