
रीवा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर रीवा में स्वयंसेवको ने पथ संचलन किया. अनुशासन और उत्साह के साथ सैकड़ो स्वयंसेवको ने इसमें भाग लिया. जगह-जगह पर लोगो ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया. स्वयंसेवको ने एकता व राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया. घोष की धुन पर पूर्ण गणवेश में कदम ताल करते हुए स्वयंसेवको ने कई किलो मीटर के पथ संचलन में भाग लिया. एनसीसी मैदान में सभी स्वयंसेवक एकत्र हुए और यहा से दो तल अलग-अलग मार्गो में निकले. प्रकाश चौराहे में दोनो दल मिलने के बाद शिल्पी प्लाजा होते हुए पथ संचलन वापस एनसीसी मैदान पहुंचा. जहा सह क्षेत्र कार्यवाह मध्य क्षेत्र हेमंत मुक्तिबोध का बौधिक संदेश हुआ. मंच पर जिला संघ चालक डा0 एस.एन तिवारी और नगर संघचालक डा0 चारूदत्त चालीस गावकर मौजूद रहे. संघ के स्थापना से लेकर 100 वर्ष पूरे होने तक की गाथा बताई गई. तत्पश्चात खीर वितरण के साथ समापन हुआ. पथ संचलन में बाल्य से लेकर प्रौढ़ स्वयंसेवक शामिल रहे. बड़ी संख्या में स्वंयसेवक व्यवस्था में लगे रहे तो वही पथ संचलन को देखने के लिये लोग सडक़ के किनारे खड़े रहे और पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवको का स्वागत किया. पथ संचलन को लेकर जगह-जगह पुलिसबल तैनात रहा और कई मार्गो को डायवर्ट किया गया ताकि पथ संचलन के दौरान दिक्कत न हो और सडक़ो पर जाम न लगे.